झारखंड: झारखंड में बढ़ती ठंड को लेकर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने बच्चों को स्कूल जानें से राहत दी है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 1 से 5 तक की कक्षाएं 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगी। 15 जनवरी को रविवार(Sunday) है इस कारण स्कूल बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 16 जनवरी, 2023 से अपने निर्धारित समय पे कक्षाएं संचालित होंगे। इससे पहले ठंड के कारण सरकार ने सभी स्कूलों को 08 जनवरी, 2023 तक कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया था। लेकिन, लगातार भीषण ठंड बढ़ने के कारण उस आदेश को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 1 से 5 के छात्रों की कक्षाएं 15 जनवरी, 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। बता दें कि वर्तमान में झारखंड के सभी जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गिरा है। राजधानी रांची के कांके में तो पारा 2.3 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, जिले में कही-कही ओस की बूंदे जमने लगी है।
|
|
इस दौरान शिक्षको विद्यालय में उपस्थित होकर कार्य करते रहेंगे एवं ऑनलाईन डाटा इंट्री करेंगे। शिक्षा निदेशालय के आदेश के मुताबिक, शीतलहर के प्रकोप के चलते हुए अवकाश के दौरान गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में कक्षा 1 से 5 के उपस्थित बच्चों को इस अवधि में पूर्व को तरह मध्याहन भोजन यथावत उपलब्ध कराया जाऐगा।
बता दें कि इससे पहले भीषण ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने 8 जनवरी, 2023 तक के लिए सभी 1 से 5 तक की कक्षाएं सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था। आज यह छुट्टी खत्म हो रही है। ऐसे में अब कपकपाती कनकनी ठंड की छुट्टी की अवधि बढ़ाकर 15 जनवरी, 2023 तक कर दिया गया है।
Related Posts