ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक ने जरूरत मंदो को बांटा कंबल - चौपारण

WhatsApp Group Join Now
फोटो : कम्बल का वितरण करते पूर्व विधायक
चौपारण: प्रखण्ड के करमा पंचायत भवन में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, मुखिया देवंती देवी, पंचायत समिति सदस्य बिनय चंद्रवंशी, ने संयुक्त रूप से कम्बल का किया वितरण। इससे पूर्व करमा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया। अतिथियो का स्वागत करते हुए मुखिया देवंती देवी ने कहा कि झारखण्ड सरकार द्वारा 120 कंबल का उपलब्ध किया गया। मुखिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं  का लाभ सभी ग्रामीण तक पहुँचे इसके लिए हम प्रयासरत है। बरही के पूर्व विधायक ने कंबल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  कहा कि विभाग द्वारा सीमित मात्रा में कंबल उपलब्ध कराया गया हैं  जिनको नही मिला उनको मैं कंबल उपलब्ध कराऊँगा। इस अवसर पंसस विनय चंद्रवंशी वार्ड सदस्य नरेश तुरी, सुनीता देवी, निरंजन यादव, सीता देवी ग्रामीण सहित कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment