जौनपुर (उत्तर प्रदेश): शादी हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा सुख माना जाता है, लेकिन जौनपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरू राम के लिए यह उनकी आखिरी रात साबित हुई। 29 सितंबर को हुई शादी के महज़ एक दिन बाद ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सुहागरात पर ही थम गई सांसें
जानकारी के मुताबिक, संगरू राम ने 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद जब दोनों पहली रात साथ थे, तो देर रात तक बातें होती रहीं। पत्नी मनभावती ने बताया कि उनके पति ने कहा था— “मैं बाहर देख लूंगा, तुम मेरे घर को संभाल लेना।” लेकिन अगली सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पहली पत्नी का निधन, संतान नहीं थी
संगरू राम किसान थे। उनकी पहली पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था और उनकी कोई संतान नहीं थी। गांव में उनकी नई शादी और अचानक हुई मौत दोनों ही चर्चा का विषय बन गए हैं।
परिवार ने जताई शंका
बुजुर्ग की मौत को परिवारजन सामान्य नहीं मान रहे। मृतक के भतीजों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और मामले की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि इस अचानक मौत के पीछे संपत्ति विवाद या किसी अन्य कारण की भूमिका हो सकती है।
गांव में सनसनी
गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। सुहागरात जैसे मौके पर हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग अब यह जानना चाहते हैं कि बुजुर्ग की मौत वाकई प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है।
इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : पुलिस हिरासत में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।