इटखोरी(चतरा) : इटखोरी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भाजपा मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई।भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवकुमार सिंह के नेतृत्व में इटखोरी मिडिल स्कूल के दुर्गा पूजा चबूतरा पर मनाई गई।इसके अलावा सभी पंचायत में पंचायत अध्यक्षों की अध्यक्षता मे जयंती मनाई गई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। तीन वर्ष की आयु में थे तब उनके पिता का निधन हो गया। जिस कारण उनका बचपन पिता की मृत्यु के बाद संघर्ष पूर्ण रहा। छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय जनसंघ से जुड़ गये। मैट्रीक व इंटरमीडिएड में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उसके बाद उनकी मेहनत व लगन को देखकर उनको जनसंघ का निर्वाचित महासचिव बनाया गया। उसके बाद अखिल भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए।भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवाद के प्रबल पक्षधर थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, भाजपा नेता सुजीत भारती, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा रंजय भारती, मंडल महामंत्री शिवकुमार राणा, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य पूर्व मुखिया सीताराम दांगी, मंडल उपाध्यक्ष मंडल उपाध्यक्ष उदय सिंह, संतोष दांगी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा, भाजपा भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, उदय केसरी, संतोष दांगी तथा दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।