ऐप पर पढ़ें

गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल हंटरगंज में मना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

प्रखंड के गुरुकुल कल्याण ट्रस्ट के द्वारा संचालित गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल...
WhatsApp Group Join Now
गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल हंटरगंज में मना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
हंटरगंज(चतरा) : प्रखंड के गुरुकुल कल्याण ट्रस्ट के द्वारा संचालित गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल भोंदल में 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में पूज्य महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यभूषण ने सर्वप्रथम गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं उन्हे नमन किया। सभी शिक्षक एवं बच्चों ने भी उन्हें बारी-बारी से नमन किया।

प्रधानाध्यापक सह सचिव सूर्यभूषण ने कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी दोनों ही महापुरुष थे, जिन्होंने देश के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इन्होंने देश ही नहीं बल्कि विश्व में भी अपना देश का गौरव स्थापित किया।आवश्यकता है कि हम लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चले।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने गांधी जी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक है। हम भारतीयों को उन पर गर्व है,जिन्होंने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजाद किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार एवं रंजीत कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन के बारे में अपने -अपने विचार रखें।विद्यालय के शिक्षक अर्जुन कुमार,रविंद्र कुमार,शत्रुघ्न विश्वकर्मा, रेणुका साहनी, सुमन सिंह,सोनम सिंह,शायमा परवीन,सानिया परवीन, गुलनाज परवीन,विकास कुमार, कृष्णा कुमारी,अर्पणा सिंह, वकील यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री सुमित कुमार ने कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य किया।इनके साथ गौरव कुमार, संजीत कुमार, बंटी कुमार सिंह, मानिक मिस्त्री ,प्रिंस कुमार, आलोक कुमार ,मिस्टी मिस्त्री, हिमांशु कुमार,शुभम कुमार आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम को समाप्त किया।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment