ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर रविवार को रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष...
WhatsApp Group Join Now
रामगढ़ : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र के पूजा पंडालों का किया भ्रमण
मां दुर्गा की कृपा से पूरे क्षेत्र में आएगी सुख-समृद्धि:ब्रह्मदेव महतो

रजरप्पा (रामगढ़) : शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर रविवार को रामगढ़ के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के निर्देश पर दुलमी प्रखंड क्षेत्र के समस्त दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया।उन्होंने सोसो पंचायत के ढुठुवा, उकरीद, सोसो, ईचातु पंचायत के जामसिंग, चटाक, दुलमी पंचायत के चामरोम, दुलमी, पोटमदगा पंचायत के हरहद, बगरई, पोटमदगा, कुल्ही पंचायत के बयांग, उरबा, डुमरिया टोला, सिरू पंचायत के भालू, प्रियातु, सिरू, होन्हे पंचायत के बिरहोन्हे, होन्हे, बोंगासौरी, सिकनी पंचायत के होहद, सिकनी सहित 33 दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों का दौरा किया।

इस दौरान पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक सुनीता चौधरी के दिशा-निर्देश पर पूजा समिति को सहयोग राशि प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मां दुर्गा से आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विधायक सुनीता चौधरी हर सुख-दुख में हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ रहते हैं। आप लोग अपनी एकजुटता बनाए रखें। आजसू पार्टी हमेशा आप लोगों के साथ रहेगी।

इस अवसर पर आजसू नेता राजकिशोर महतो, राहुल कुमार महतो, ब्रजनंदन महतो, निरंजन महतो, बालकृष्ण ओहदार, दिलीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड सचिव सुरेश पटेल, सीडी महतो, अनिल इगनेश, अभय पद्मराज, आजसू महिला मोर्चा की प्रखंड सचिव वीणा देवी, निर्मला देवी, दुलमी प्रखंड के उपप्रमुख धर्मधीर महतो, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव साव, मछेंद्र चौधरी, मुखिया परमेश्वर पटेल, पूर्व मुखिया नंदू महतो, देवनंदन महतो, मनेश्वर महतो, सुधीर महतो, प्रकाश महली, सूदन महतो, तुनुलाल महतो, तुलसी महतो, धर्मनाथ महतो, मुकेश महतो, बिहारी महतो, मणिक राम महतो, अनिरूद्ध कुमार, बसंत महतो, विभूति महतो, कुमुद ओहदार सहित पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं काफी संख्या में महिला और पुरूष श्रद्धालु उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment