ऐप पर पढ़ें

धनबाद : तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर

झरिया में बारिश के कारण गुरुवार 5 अक्टूबर की सुबह तेज आवाज के साथ...
WhatsApp Group Join Now
धनबाद: तेज आवाज के साथ गिरा मकान, दबी महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर
लगातार बारिश से अग्नि प्रभावित भूस्खलन क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गयी है
झरिया (धनबाद) : झरिया में बारिश के कारण गुरुवार 5 अक्टूबर की सुबह तेज आवाज के साथ रजबार बस्ती के कई घर एक साथ ढह गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी बस्ती रैयती जमीन पर है. सुबह में निरंजन रजवार, रामप्रसाद रजवार व शंकर रजवार का घर तास के पत्ते की तरह ढह गया. कई मकानों में मोटी और लंबी दरारें आ गईं. एक घर में एक महिला बर्तन धो रही थी. वह भी दब गयी. किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। पीड़ित महिला तेलानी देवी ने बताया कि आज सुबह वह घर में बर्तन धो रही थी. अचानक घर की दीवार मेरे ऊपर गिर गयी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला। हम यहां कैसे रह रहे हैं इसकी चिंता किसी को नहीं है.

कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं

इस घटना से कॉलोनी के लोग भयभीत हो गये हैं. यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दिन-रात गैस रिसाव और दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जमीनी आग के कारण घर के नीचे की जमीन हमेशा गर्म रहती है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से झरिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे भयावह स्थिति आग और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में देखने को मिल रही है.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment