ऐप पर पढ़ें

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

उपेन्द्र नाथ वर्मा इंटर महाविद्यालय में लोहिया नगर (पवार) चतरा के प्रांगण...
WhatsApp Group Join Now
उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
चतरा : उपेन्द्र नाथ वर्मा इंटर महाविद्यालय में लोहिया नगर (पवार) चतरा के प्रांगण में सोमवार को महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण सह कौशल विकास सत्यानन्द भोक्ता द्वारा गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप मेहनत करके अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।हम आप लोगों का तन,मन,धन से मदद करने को तैयार है। उन्होंने महाविद्यालय विकास फंड देने की घोषणा की, जिसमें महाविद्यालय में चबूतरा निर्माण एवं परिसर में फाइबर ब्लॉक लगाने की बात कही गई। तत्पश्चात जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में बच्चे नियमित कक्षा में उपस्थित होकर शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर आप अपने जीवन को ऊंचे मुकाम तक ले जाये। आप जब अच्छे प्रदर्शन करेंगे तो आपको मदद सभी करेंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण महाविद्यालय प्राचार्य धनेश्वर प्रसाद द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को विभिन्न वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, सीताराम दांगी, मो जसीम एवं जिप सदस्य चन्द्रदेव गोप ने भी सभा को संबोधित किया। मंच संचालन व्याख्याता मो० उमर फारूख, सुदीप राम, श्रुति एवं रूबी प्रवीण ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता शैलेष कुमार ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment