ऐप पर पढ़ें

पलामू : कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिले के नौडीहा बाजार स्थित कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज में दीपवाली के शुभ...
WhatsApp Group Join Now
पलामू : कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
क्राफ्ट समाचार संवाददाता : मनोहर यादव

नौडीहा (पलामू) : जिले के नौडीहा बाजार स्थित कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज में दीपवाली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार यादव के द्वारा दिवाली से लेकर छट पूजा तक विस्तृत जानकारी छात्र - छात्राओं को दी गई।इस अवसर पर छात्रों को चार ग्रुप बनाकर रंगोली प्रतियोगिता करायी गयी। इस चारों ग्रुप में वर्ग 11th एवं 12th के छात्र - छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी ने एक से बढ़कर एक मन -मोहक आकर्षक और रंग बिरंगी रंगोली बनाई। कॉलेज के शिक्षक विनय कुमार सिंह और मनोहर यादव ने रंगोली के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में रंग बिरंगे रंगों का होना बहुत महत्वपूर्ण है। सभी रंग मिलते हैं तो एक मनमोहक तस्वीर बनता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को आगामी 14 नवम्बर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज की तरफ से सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रा रिंकू कुमारी, सरस्वती कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंकिता कुमारी, स्नेहा कुमारी, स्मिता कुमारी, सपना कुमारी, अर्पना कुमारी, साक्षी कुमारी, अनु कुमारी, सोनी कुमारी, गुंजा कुमारी, खुशी कुमारी, चांदनी कुमारी और प्रतियोगिता को सफल बनाने में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार यादव, शिक्षक विनय कुमार सिंह, मनोहर यादव, जितेंद्र यादव, चिंता कुमारी, मालती कुमारी, मिंकी कुमारी एवं अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

पलामू : कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment