हज़ारीबाग़ : चौपारण थाना क्षेत्र के केवलिया में सीमेंट भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल होने की सूचना मिली। वाहन केंदुआ मोड़ से बसरिया की ओर जा रहा थी, जिसमे सीमेंट लदा था। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वाहन या पैदल यात्री पिकअप की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, केंदुआ मोड़ से बसरिया की ओर तेज गति से जा रही सीमेंट भरा एक वाहन हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के केवलिया चंद्र कला देवी डागा विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है. जिससे वाहन चालक और कंडक्टर (खलासी) बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।