|
| फोटो : बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा |
मयूरहंड : (Chatra) प्रखंड छेत्र अंतर्गत रविवार को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार एवम समता मूलक समाज के मसीहा डॉ.बी. आर अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण 25 /12/ 2022 को मयूरहंड प्रखण्ड के बेलखोरी मे किया जायेगा। प्रतिमा का अनावरण झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता के कर कामलो द्वारा किया जाएगा। साथ में सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, पूर्व विधायक योगेंद्र बैठा, चतरा डिएसपी केदार नाथ राम, मयूरहंड थाना प्रभारी रामबृक्ष राम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियादर्शी, मनोज चंद्रा, संजय रविराज, देवेंद्र चंद्रवंशी, उज्जवल दास, बेलखोरी मुखिया विजुल देवी, प्रमुख मनीषा देवी, गुंजा देवी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा चतरा ज़िला के कई गण्यमान्य पदाधिकरी गण मंच पर रहेंगे। अतः इस अवसर पर तमाम झारखंड के सम्मानित लोग उपस्थित होकर उपर्युक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी कोशिश करें यही आप लोगों से हमारा अनुरोध है।