महान योद्धा, चिन्तक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे गुरु गोबिंद सिंह: बिरजू तिवारी
|
चतरा: जिला के हंटरगंज स्थित केदलीकलां गुरुद्वारा में गुरुवार को को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश उत्सव सिख समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौका पर गुरुग्रंथ साहब का दीवान सजाकर शब्द कीर्तन और अरदास किया गया। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, एसडीओ मो मुमताज अंसारी, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सरोपा भेंट किया गया। इसके अलावा अन्य विशिष्ट अतिथि और गणमान्य लोगों को गुरुद्वारा कमेटी ने सरोपा देकर सम्मानित किया।प्रकाशोत्सव के दौरान किए जा रहे शब्द कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल की जय घोष से पूरा गुरुद्वारा गूंजमय रहा। जालंधर से आए रागी जत्था सरदार जगजीत सिंह के द्वारा किए जा रहे कीर्तन भजन से लोग भक्ति के रस में डुबे रहे। सासाराम संगत से आए चंद्रजीत सिंह के द्वारा गुरुवाणी का गायन किया गया। वहीं गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जीवनी पर व्यापक प्रकाश डाला गया। प्रकाशोत्सव में शिरकत करने पहुंचे जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। गुरू तेग बहादुर के बलिदान के उपरान्त 11 नवम्बर सन 1675 को वे 10वें गुरू बने। वे एक महान योद्धा, चिन्तक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने जो बलिदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता गुरु गोविंद सिंह ने सच्चाई का रास्ता दिखाया है हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। वहीं एसडीएम मुमताज अंसारी ने गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के कार्यों का बखान किया और उन्हें इंसानियत और मानवता के निर्माता बताया। साथ में गुरु गोविंद सिंह जी के जयंती पर सभी को बधाई दी पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी प्रकाश उत्सव को संबोधित किया और गुरु गोविंद सिंह महाराज को एकता अखंडता का संस्थापक बताया वहीं माता गुजरी क्लब के द्वारा विशेष भुमिका निभाया । प्रकाश उत्सव का समापन गुरु जी के अटूट लंगर चलाकर किया गया। जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, बीडीओ अभिषेक पांडे, सीओ मिथिलेश कुमार, जिला परिषद् सदस्य सुरेश पासवान, कोबना पंचायत मुखिया बब्लू कुमार, हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी, भाजपा नेता जुगल किशोर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, कान्हाचट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,केदली पंचायत मुखिया अशोक यादव अध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह सरदार, सचिव ज्ञान सिंह सरदार, समशेर सिंह स सतपाल सिंह सरदार बीरेंद्र सिंह,सरदार तख्त सिंह, बंटी सिंह, प्रीतम सिंह, चन्दन सिंह, गुरदीप सिंह सहित सिख समुदाय के गणमान्य मौजूद थे।