|
गिरिडीह तिसरी - मनोज लाल बर्नवाल
Giridih:- तिसरी प्रखंड में रामनवमी पर्व और रमजान पर्व को लेकर तिसरी थाना से तिसरी बाजार , चंदौरी, पलमरुवा अडसार सहित अन्य इलाकों में विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने को लेकर एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस की ओर से जगह-जगह पर लोगों को त्यौहार को शांति ढंग से मनाने का किया गया अपील। वही मौके पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लोग रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए।
|
कहीं भी किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। साथ ही सही दिखने पर या सही जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत ही लोकल थाने को दें। वहीं एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने रामनवी पूजा को लेकर सभी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति सोसल मिडिया पर किसी तरह का अफवाह फैलाएगा तो उस पर सख्त कानून कारवाई किया जाएगा।
फ्लैग मार्च में पुलिस इंस्पैक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार जेमेम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल , बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीब उद्दीन अंसारी सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे।
Related Posts