|
हजारीबाग : इचाक में चमेली जलप्रपात में डूबे युवक प्रिंस कुमार का शव 28 घंटे बाद मिला. शुक्रवार को रांची से आई एनडीआरएफ की टीम ने उसके शव को बाहर निकाला। उस टीम में 16 गोताखोर थे। प्रिंस कुमार इचाक के भुसाई गांव के रहने वाले थे। वह गुरुवार को अपने चार दोस्तों के साथ चमेली झरना गया था। वहां झरने में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पहले चौपारण के गोताखोरों को बुलाया गया। बाद में रांची से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम को प्रिंस का शव मिला। शुक्रवार को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।