|
पुंछ (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घटना में चार जवानों के शहीद होने की खबर है। यहां पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना के एक वाहन में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 4 जवानों के शहीद होने की जानकारी है. यह हादसा भाटादूडियां इलाके में हुआ। सूचना मिलते ही सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
#जम्मू_कश्मीर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाइवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई। अपुष्ट सूचनानुसार इस हादसे में कम से कम 4 जवानों के शहीद होने की जानकारी है। ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। @PMOIndia pic.twitter.com/iGRi5cxZEE
— राजीव पाण्डेय (@RajivPandey__) April 20, 2023
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के भाटादूडियां में भारतीय सेना के वाहन में आग लगने से सेना के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.