|
ईद का त्योहार सदभावना पूर्वक मनाए जाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया
मनोज लाल बर्नवाल - गिरिडीह तिसरी
Giridih : शुक्रवार को तिसरी थाना परिसर में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीओ धीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में की गई ।बैठक में पर्व को भाईचारे से मनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ धीरेन्द्र कुमार ने कहा पर्व किसी भी समुदाय का हो सभी लोग को आपस में मिल जुल कर साथ मनाए।
एसडीपियो मुकेश कुमार महतो ने कहा सभी लोग आपस में पर्व को हर्षालास के साथ मनाए और किसी भी प्रकार की अशांति पैदा नही हो अफवाह से दूर रहे। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार संबोधित करते हुए कहा पर्व दौरान जो भी शांति को भंग करने का कोशिश करेंगे उन पर कानूनी कारवाई किया जाएगा।
|
पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा प्रतिबंधित मांस का उपयोग नहीं करे जिससे अशांति उत्पन हो जाय वही वीडियो संतोष प्रजापति व सीईओ दीपक प्रसाद ने कहा आप सब अपनी शांति का परिचय देते हुए ईद पर्व मनाए।
मौके पर जेमेम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बर्नवाल, मो कादिर अंसारी, पलमरुआ मुखिया प्रतिनिधि, सिंघो मुखिया हासिम उद्दीन अंसारी, किशुन यादव, मो समीर, जिला परिषद रामकुमार राउत एएसआई संजय टुडु, एएसआई अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।