|
|
पंजाब: लुधियाना में रविवार को गैस रिसाव से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक बिल्डिंग में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने कहा कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.
#UPDATE यह गैस रिसाव का मामला है। NDRF की टीम मौके पर आ गई है। घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोग बीमार हैं। NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है: SDM स्वाति तिवाना, लुधियाना pic.twitter.com/ww9xROhR91
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि भवन में दूध का बूथ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने जाता वह बेहोश होकर गिर जाता था. इसके बाद घटना का पता चला। गैस लीक होने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
#WATCH पंजाब: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई है। मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/ILjXIO3KOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है...क्राफ्ट समाचार के साथ बने रहें।