ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह के गावां तिसरी में ढीबरा बंद की पुलिस ने खोली पोल, ढिबरा ले जाते ट्रैक्टर को किया जब्त, एक को भेजा जेल

गिरिडीह के गावां तिसरी में ढीबरा बंद की पुलिस ने खोली पोल, ढिबरा ले जाते ट्रैक्टर को किया जब्त, एक को भेजा जेल
WhatsApp Group Join Now
गिरिडीह के गावां तिसरी में ढीबरा बंद की पुलिस ने खोली पोल, ढिबरा ले जाते ट्रैक्टर को किया जब्त, एक को भेजा जेल

मनोज लाल बर्नवाल - तिसरी गिरिडीह 

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां व तिसरी प्रखंड में विगत दिनों से ढीबरा बंद बोल कर मजदूरों का दाम एक चौथाई कर दिया गया है। वहीं इसके आड़ में ढीबरा माफिया दोगुने दामों में अवैध ढिबरा का धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं।

बता दें ढीबरा बंद नहीं होने का खुलासा शुक्रवार की सुबह 2 बजे पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से हुई है। तिसरी थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रैक्टर ढिबरा को ना सिर्फ जब्त किया है बल्कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पिंटू यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

बता दें पुलिस द्वारा इस कार्यवाही से ढीबरा माफिया के बीच हड़कंप मच गया है। और ढिबरा बंद होने की अफवाह की सच्चाई प्रशासन और लोगों के सामने आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में ढीबरा का अवैध कारोबार माफियाओं द्वारा पुलिस के नाक के नीचे किया जा रहा था। पुलिस भी शातिर माफियाओं को पकड़ने के लिए अपने दम खम के साथ जुटी थी। भले ही कुछ देर हुई लेकिन अंत में चूहे बिल्ली का यह खेल समाप्त हुआ और पुलिस ने एक ट्रैक्टर ढिबरा जब्त करने में सफल हो गई। जिससे क्षेत्र में ढीबरा व्यवसाइयों के बीच हड़कंप जरूर मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गावां तिसरी में ढीबरा माफिया गुटों में बंटे हुए हैं। और बारी बारी कर अपने ढीबरा को रात के अंधेरे में गिरिडीह भेजने का कार्य करते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमे से कुछ व्यवसाई पर पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है। कुछ के गोदाम भी सील किए गए थे। वहीं एक व्यवसाई को जेल भी भेजा गया था। फिर भी ये सभी ना सिर्फ पुनः सक्रिय हुए बल्कि कुछ नए लोग भी जुड़ गए और पुलिस के नाक के नीचे अवैध कारोबार करना शुरू कर दिए।

मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार वे जान जोखिम में डाल कर ढिबरा का खनन करते हैं, फिर भी उन्हें पहले के मुकाबले एक चौथाई का ही मजदूरी भुगतान किया जाता है। वहीं सूत्रों के मुताबिक ढीबरा माफिया ढिबरा बंद होने की बात कह कर इसे गिरिडीह में ऊंचे दामों में बेचते हैं। जिससे मजदूरों का पूर्णतः शोषण हो रहा है।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment