|
ईश्वर से सीधा जुड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है महायज्ञ : मनोज यादव
चौपारण : चौपारण के बसरिया स्थित एनवाईएस परिसर में रविवार को श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. कलश यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान के आह्वान, यज्ञ मंडप की परिक्रमा और देवी-देवताओं के आह्वान के साथ हुई। इसमें यज्ञाचार्य अरुण इंद्रगुरु, पूर्व विधायक मनोज यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को यज्ञ समिति द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
|
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि महायज्ञ सीधे ईश्वर से जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम है। जहां भी महायज्ञ का आयोजन होता है, वहां सात्विक विचारधारा प्रबल होती है। लोग केवल भगवान की पूजा-अर्चना में ही लगे हैं। सेवा का यह भाव जीवन के हर क्षेत्र में काम आता है। महायज्ञ से समाज व परिवार के प्रत्येक सदस्य पर ईश्वर की कृपा बरसती है।
कलश यात्रा में मुख्य पुजारी दामोदर प्रसाद केशरी समेत करीब सात सौ कलशधारी शामिल हुए, जिन्होंने करीब दस किलोमीटर की परिक्रमा कर पवित्र जल एकत्र कर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया.
यज्ञ के आयोजन में प्रशासक सुरेश शर्मा व अशोक गोस्वामी, अध्यक्ष लालजी राणा, सचिव किशोरी प्रसाद केशरी, कोषाध्यक्ष हीरामन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामलखन प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद केशरी, सक्रिय सदस्य लखन शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों का योगदान रहा.
कलश यात्रा में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया मंजू देवी, भाजपा नेता सुनील साहू, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, रविशंकर अकेला, राकेश रंजन, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, करमा से राजदेव यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.