ऐप पर पढ़ें

धनबाद के गोमो में नहाने गए दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत

WhatsApp Group Join Now
धनबाद के गोमो में नहाने गए दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत

धनबाद : गोमो के गुनघासा में आज एक दर्दनाक घटना घटी है. तालाब में नहाने गए 14 वर्षीय करण मंडल व 17 वर्षीय नयन मंडल की डूबने से मौत हो गई. नहाने के दौरान दोनों तालाब में डूब गए। जिसके बाद कुछ महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को तालाब से निकाल कर इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. दोनों के शव घर पहुंचने पर पूरे गांव में शोक की लहर है.

शोकाकुल परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि करण मंडल ने इसी साल 8वीं और नयन मंडल ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment