ऐप पर पढ़ें

झारखंड का नया हाई कोर्ट बनकर तैयार, देखिए किस दिन होगा उद्घाटन

झारखंड का नया हाई कोर्ट बनकर तैयार, देखिए किस दिन होगा उद्घाटन
WhatsApp Group Join Now

झारखंड का नया हाई कोर्ट बनकर तैयार, देखिए किस दिन होगा उद्घाटन

Ranchi: झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन 24 मई, 2023 को होगा. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुमू, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ या केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

मालूम हो कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के बीच शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई थी.

बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए.

निजी सूत्रों ने बताया कि इस वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रमुख सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे आदि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू भी खूंटी जा सकती हैं.

जहां वह बिरसा स्टेडियम में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के महिला समूह समेत जिले की महिलाओं को संबोधित करेंगी.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment