ऐप पर पढ़ें

राजधनवार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार कर्नाटक में बनने के अवसर पर तिसरी में कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की तथा खुशी मनाई

WhatsApp Group Join Now

गिरिडीह तिसरी से रिपोट मनोज लाल बर्नवाल

राजधनवार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार कर्नाटक में बनने के अवसर पर तिसरी में कांग्रेसियों ने जमकर आतिशबाजी की तथा खुशी मनाई

तिसरी : कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तिसरी चौक पर सभा कर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी ।मौके पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो समशीर ने कहा कि यह भ्रष्टाचार एवं महंगाई पर आम जनता की जीत है। आम जनता अब भाजपा के सब्जबाग में नहीं फंसेगी तथा 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही रवैये,महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता त्राहिमाम है।गरीब की थाली से दाल सब्जी गायब हो गई है। कहा कि भारत की जनता पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भरपूर प्रभाव पड़ा है। कहा कि कर्नाटक की इस प्रचंड जीत के लिए कर्नाटक की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि कर्नाटक की यह जीत संजीवनी है।सभी कांग्रेस जनों को गांव गांव जाकर,सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का काम करना चाहिए।

वहीं कर्नाटक में भाजपा का सुपड़ा साफ होने पर गंगाराम टुडु ने कहा कि आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान होकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल,मजदूरों के अधिकारों में कटौती,नौजवानों को रोजगार नहीं के सवाल पर आम जनता ने भाजपा पर चोट किया है। कहा कि देश की जनता अब भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। अब जनता को बरगलाया नहीं जा सकता। 2024 के लोकसभा में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

मौके पर पंचायती राज्य संजोजक मो समशीर, प्रखंड अध्यक्ष मो इम्तियाज ,प्रदेश सचिव रामेश्वर चौधरी , करण यादव , प्रवेज़ आलम, परमेश्वर रविदास ,गणपत राउत ,दर्शन राय ,मनोज यादव ,सुशील हेमब्रॉम, मो कादिर अंसारी ,गंगाराम टुडु आदि लोग उपस्थित थे ।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment