राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं

WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति के विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपति को विदा किया. राष्ट्रपति ने जाने से पहले जोहर कहते हुए हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन किया। इससे पहले राष्ट्रपति ने राजभवन में गणमान्य लोगों से मुलाकात की।

दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम ने बिरसा मुंडा का तस्वीर भेंट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. शाम को उन्होंने रांची में उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया. 25 मई को राष्ट्रपति ने खूंटी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित किया. शाम को वे रांची में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए.

Post a Comment