ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : आंगनबाड़ी केंद्रों की अवधि में बदलाव किया गया है, अब यह सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक संचालित होंगे...

WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग : आंगनबाड़ी केंद्रों की अवधि में बदलाव किया गया है, अब यह सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक संचालित होंगे.


हजारीबाग : झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अपर सचिव के निर्देश पर हजारीबाग उपायुक्त ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है. हजारीबाग जिले में वर्तमान गर्मी की स्थिति को देखते हुए 17 जून तक प्रात: 6.30 बजे से 9.30 बजे तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन किया जायेगा. सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिया गया कि केन्द्रों पर टीकाकरण, एएनसी एवं अन्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के संचालित रहेंगी. जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्दु प्रभा खलखो ने सभी महिला पर्यवेक्षकों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्र का संचालन निर्धारित समय पर हो एवं बच्चों को पूरक पोषाहार का वितरण सुनिश्चित किया जाये.

हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment