ऐप पर पढ़ें

बोकारो के बाद यहां भी मुहर्रम पर हादसा, ताजिया में करंट दौड़ने से भगदड़, दर्जनों लोग झुलसे

ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से 10 लोगों झुलस गई
WhatsApp Group Join Now

बोकारो के बाद यहां भी मुहर्रम पर हादसा, ताजिया में करंट दौड़ने से भगदड़, दर्जनों लोग झुलसे

मुहर्रम हादसा: मुहर्रम के जुलूस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ताजिया जुलूस में अचानक करंट दौड़ गया. इसके चलते कई लोग इसकी चपेट में आ गए. घटना बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र की है.

बांका में मुहर्रम 2023 के लिए निकाले गए जुलूस में करंट लगने की घटना से हड़कंप मच गया. ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से 10 लोगों झुलस गई. घटना सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत के अबरखा गांव के पास की है. जहां जुलूस के दौरान ताजिया बिजली के तार में फंस गया और इस दौरान कई लोग करंट की चपेट में आ गए. देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे में घायल सभी लोग जेरुआ गांव के रहने वाले हैं. जिन्हें इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. ताजिया निकाला गया तो अचानक तार में ताजिया फंस गया। जिससे ताजिया में करंट दौड़ गया।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment