ऐप पर पढ़ें

गुरु पुर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

WhatsApp Group Join Now

गुरु पुर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने किया पांच कुंडीय यज्ञशाला का शुभारंभ

संवाददाता / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा) : प्रखंड के धुना पंचायत में गायत्री प्रज्ञा पांच कुण्डीय दिनांक 1 जुलाई 2023 से 3 जुलाई 2023 तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ शनिवार को मंगल सेवा कलश यात्रा से किया गया ‌। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल गायत्री प्रज्ञा पीठ धुना से प्रारंभ होकर मां भद्रकाली मंदिर में पहुंच कर पुजन के बाद महाने नदी से कलश में जल भरकर कलश यात्रा वापस गायत्री मंदिर पहुंची। गायत्री माता एवं गुरूदेव के जयकारों एवं गायत्री मंत्र तथा भक्ति गीतों से इटखोरी गूंज उठा। प्रवचन कर्ता नकुल देव प्रसाद शास्त्री के द्वारा संगीतमय कलश पूजन करवाया गया। एवं गुरु तेरे चरणों में स्वर्ग पा लिया है,गुरू की छाया में शरन जो पा गया उसके जीवन में सुमंगल आ गया,आदि गीतों की प्रस्तुति की गई। प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से संगीत मय प्रवचन एवं आज से प्रातः 7:00 बजे से पांच कुंडीय यज्ञ एवं संस्कार के कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्यामानंद शर्मा, विनोद सिंह, हेमलता सिंह,पेमन दांगी, लखन दांगी, डॉक्टर देवानंद प्रसाद, देव कुमार सिंह नाम शामिल है।गायत्री प्रज्ञा पीठ धुना मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री चेतना विस्तार महायज्ञ सह पांच कुंडीय यज्ञशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने किया।उद्घाटन के उपरांत यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की गई। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश सिंह, गायत्री परिवार के श्यामानंद शर्मा, बसंत सिन्हा, संतोष सिंह, सुशीला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment