ऐप पर पढ़ें

देवघर : उपायुक्त विशाल सागर ने राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के सफल संचालन में सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया...

बाबा मंदिर से श्रावणी मेले के दौरान कुल 6,44,30,370.00 रूपये की आय प्राप्त हुई-उपायुक्त...
WhatsApp Group Join Now
उपायुक्त विशाल सागर ने राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के सफल संचालन में सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया...
देवघर : उपायुक्त विशाल सागर ने राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के सफल संचालन में सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया...
राजकीय श्रावणी मेला, 2023 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में अंतिम साप्ताहिक प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन....
बाबा मंदिर से श्रावणी मेले के दौरान कुल 6,44,30,370.00 रूपये की आय प्राप्त हुई-उपायुक्त.
श्रावणी मेला की तर्ज पर भादो मेला को होगा संचालन:-उपायुक्त

देवघर: देवघर परिसदन में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2023 से संबंधित साप्ताहिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर सभी मीडिया संस्थानों का सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि राजकीय श्रावणी मेला को लेकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कुल 635 मजिस्ट्रेट व पदाधिकारियों के अलावा 9,729 पुलिस बल की संख्या में प्रतिनियुक्त किये गये हैं। साथ ही 04 सीआरपीएफ की कम्पनी जिनमें एक महिला बटालियन के अलावा 50 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त है। आगे मेला में कार्यरत 21 अस्थायी थाना की संख्या, ट्रैफिक ओपी 11, पुलिस आवासन हेतु 73 स्थानों पर आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

साथ ही मेला में कार्यरत कुल चिकित्सकों की संख्या 80 एवं पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या 247 व नर्सों की संख्या 120 है। वहीं सामान्य एम्बूलेंस 35, बाईक एम्बूलेंस 03 व ई-रिक्सा एम्बूलेंसों की संख्या 02 है।विशाल सागर द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि श्रावणी मेला, 2023 में दिनांक-04.07.2023 से अबतक कुल 54,02,786 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण किया है। साथ हीं शीघ्र दर्शनम् कूपन के माध्यम से 1,36,249 श्रद्धालु शामिल हैं। आगे उन्होंने बाबा मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक-04.07.2023 से दिनांक-28.08.2023 तक बाबा मंदिर की कुल आय 6,44,30,370.00 रूपये रहे, जिसमें मंदिर के अन्य स्त्रोतों से आय भी शामिल है। साथ हीं मंदिर दान काउंटर से 05 ग्राम सोने का सिक्का 11, चाँदी का सिक्का 02 ग्राम का 24, चाँदी 10 ग्राम का सिक्का 1053 अदद बिक्री की गई। वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी हेतु 747 सीसीटी कैमरा व 04 ड्रॉन कैमरा कार्यरत है।

इसके अलावा श्रद्धालुओं के आवासन हेतु 02 टेन्ट सीटी बनाये गये हैं, जिनमे कोठिया टेंट सीटी 1500 बेड की क्षमता व बाघमारा टेंट सीटी में 350 बेड की क्षमता के अलावा आध्यात्मिक भवन में 10,000 श्रद्धालुओं के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। साथ ही महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला क्षेत्र में कुल 18 स्वास्थ्य केन्द्र में स्तनपान केन्द्र बनाये गये हैं एवं 23 केन्द्रों में सैनेट्री पेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त विशाल सागर द्वारा मेला क्षेत्र में कांवरियों को स्वास्थ्य सुविधाओं कें संदर्भ में बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेला क्षेत्र में कुल 34 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र लगाये गये हैं एवं इन स्वास्थ्य केन्द्रों में दिनांक-04.07.2023 से दिनांक-28.08.2023 तक कुल 2,29,388 श्रद्धालुओं का ईलाज किया गया है, जिनमें से 1,56,587 पुरूष, 60,541 महिलाएँ एवं 12,260 बच्चे शामिल हैं। साथ हीं परिवहन विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायिक वाहनों से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 2,49,00,675.00 रुपये एवं वाणिज्य कर वसूली दिनांक 04.07.2023 से 30.08.2023 तक 13,57,92,000.00 रूपये की प्राप्ति हुई है।

इसके अलावे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में 31 सूचना केन्द्र बनायें गऐ हैं, जहां 29,994 खोये-पाये कांवरियों को निबंधित किया गया है, जिनमें से 21,804 कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया गया है। साथ हीं सूचना केन्द्रों में कुल 186 उद्घोषकों की प्रतिनियुक्ति के अलावा 04 सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच बनाया गया है। वहीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में शिवधुन का संचालन एवं चल कांवरियां शिव के धाम थीम पर शिवलोक परिसर में भव्य प्रर्दशन का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना 15-17 हजार लोगों का आगमन हो रहा है। वहीं राजकीय श्रावणी मेला, 2023 से जुड़े 356 प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। आगे उन्होंने जानकारी दी गयी कि विद्युत विभाग द्वारा अस्थायी विद्युत से कुल 64,85,176.00 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ हैं एवं 1800 शिकायतों का निष्पादन किया गया है। साथ ही नगर निगम द्वारा दिनांक-04.07.2023 से 28.08.2023 तक कुल 47,62,200.00 रूपये का राजस्व का संग्रहण किया गया है। इसके अलावा खाद्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र से 38,700 रूपये का अर्थदण्ड प्राप्त किया गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुगडुग ने सभी को संबोधित करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। साथ हीं क्यूआरटी की टीम एटीएस की टीम, बम डिस्पोजल की टीम, डॉग स्वाक्वायड, क्यूआरटी टीम, पुलिस उपाधिक्षक पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक, सशस्त्र एवं विभिन्न पुलिस बटालियनों के कार्यों को सराहा। साथ हीं उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले लगभग 4000 हजार पुलिस के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जा चुका हैं। इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि भादो मेला के दौरान आवश्यकता अनुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस के सभी अधिकारी पहले के हीं तरह सभी जगहों पर मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों को पालन करेंगे। साथ हीं यहाँ आगन्तुक कांवरियों की सुविधा हेतु सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं। आगे उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरन उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, लिपिक विक्रमजीत, जनसम्पर्क कर्मी निर्भय शंकर ओझा, गौरव कुमार उपेंद्र कुमार एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि व जनसम्पर्क कर्मी आदि उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment