ऐप पर पढ़ें

चौपारण : नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

रविवार 13 अगस्त 2023 को चौपारण प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नव मनोनीत...
WhatsApp Group Join Now

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
मंटू यादव बने चौपारण प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष

चौपारण: रविवार 13 अगस्त 2023 को चौपारण प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नव मनोनीत मंटू यादव को अध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक अकेला यादव के आवास पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि श्री रामफल जी ने की तथा मुख्य अतिथि निवेदन समिति के सभापति सह विधायक अकेला यादव जी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र यादव के निर्देशानुसार उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। समारोह में चौपारण कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, 20 सूत्री कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश, जिला, प्रखंड के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, सदस्य, पंचायत अध्यक्ष व सचिव, प्रमुख कार्यकर्ता, मनोनीत विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे.


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment