
देवघर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत छापेमारी सह जागरूकता अभियान चलाया
देवघर : आज डॉ० रंजन सिन्हा सिविल सर्जन देवघर के निदेशानुसार राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत श्रावणी मेला के सार्वजनिक क्षेत्र में डॉ० मनोज कुमार गुप्ता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के नेतृत्व में डॉ० सिंह आलोककुमार बिनोद कुमार एन.टी.सी.पी. नोडल पदाधिकारी के द्वारा कोठिया एवं बाघमारा बस स्टेण्ड एवं अन्य स्थानों पर छापेमारी सह जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 60 दुकानो का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 29 दुकानदारों को तम्बाकु बेचते हुए पकड़े जाने पर चलान काटा गया जिसमें कुल 5150.00 (पांच हजार एक सौ पचास) रू0 की अर्थदण्ड के रूप में वसूली की गई। इन सभी पर कोटपा अधिनियम 2003 के विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस अभियान में रवि कुमार सिन्हा, तरूण तिवारी, कुमार अभिषेक एवं पुलिस बल उपस्थित थे।