ऐप पर पढ़ें

देवघर : झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ विधायक से शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

आज दुमका में दीपिका पाण्डेय सिंह विधायक महगामा के आगमन पर झारखण्ड राज्य आगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ......
WhatsApp Group Join Now

देवघर : झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ विधायक से शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

देवघर : आज दुमका में दीपिका पाण्डेय सिंह विधायक महगामा के आगमन पर झारखण्ड राज्य आगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखण्ड के दुमका जिला इकाई दुमका जिलाध्यक्ष सहनारा खातुन और पम्पा मलाह दुमका जिला महासचिव के अगुवाई में शिष्टाचार मुलाकात कर आगनबाड़ी के विभिन्न समस्याओ से अवगत करा कर निराकरण के लिए अनुरोध की :-बी एल ओ कार्य से मुक्ति,बी एल ओ के कार्य के लिए उच्च तकनीकी ज्ञान की जरूरत होती है जो आगनबाड़ी सेविकाओ के पास नहीं है जिस कारण बी एल ओ के कार्य करने में असहज महसूस होता है।ससमय मानदेय नहीं मिलना हर माह के 5वी तिथि तक मानदेय का भुगतान हो सेविकाओ सहायिकाओ को मानदेय काफी बिल्मब से मिलने पर सेविकाओ सहायिकाओ को काफी तंगहाली में जीना पड़ता है। उधार पोषाहार क्रय-का ससमय भुगतान हो सेविका ओ को उधार पोषाहार क्रय कर 6-6 माह तक पोषाहार चलाना पड़ता है इससे सेविकाओ को हमेशा कर्ज में डूबे रहना पड़ता है। गैस भराई राशि ऊपलब्ध कराना सरकार गैस सिलेंडर तो ऊपलब्ध करा दी पर गैस सेविकाओ को खुद के मानदेय से भराने पड़ रहा है।आगनबाड़ी में बर्तन, खिलोने,टी एल एम सामग्री की व्यवस्था लम्बे समय से नहीं किए जा रहें। इससे पोषाहार पकाने ,खिलाने,और बच्चों को पढ़ाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।उक्त आशय की जानकारी सहनारा खातून जिलाध्यक्ष दुमका ने प्रेस रिलीज जारी कर दी।साथ में ज्योति मुर्मू,अझोला बास्की,नीला हेम्ब्रम, सोमी मुर्मू, मंजू देवी,रासमनि हरिजन,बबीता मोहली, हमीद खातून, मीना मुर्मू, राखी देवी,प्रमिला देवी आदि दर्जनों सेविकाए सहायिकाऐ मौजूद रही।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment