चतरा : सोमवार को चतरा नगर मंडल के किशुनपुर बूथ संख्या 460,एल व 461 में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। मौके उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के संस्थापक थे साथ ही एक महान विचारक थे, एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्रोत थे।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में लंबे समय तक काम किया व आरएसएस के प्रांत प्रचारक भी रहे।साथ ही भारतीय जनता पार्टी को सीचने का काम किया।आज भाजपा पूरे दुनिया का सबसे बड़ा पार्टी है।इन्हीं महान विभूति की देन है।इनके कड़ी मेहनत व प्रयास से आज भाजपा इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।आज पार्टी ने देश को एक 56 इंच के सीने वाला यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जो पूरी दुनिया में भारत को एक नई पहचान दिलाई व दिन प्रतिदिन नई नई ऊंचाइयां छू रही है। हम चंद्रमा व सूर्य पर पहुंच रहे है।
मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश पासवान,जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा,नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य,महामंत्री मंजीत राणा,अमरजीत राम,बसंत राणा, चेतलाल प्रसाद,राजकुमार राणा,लुरक साव,शानू भुइंया व अन्य शामिल थे।