ऐप पर पढ़ें

चौपारण : ब्रिलियंट कोचिंग क्लासेस बसरिया के बच्चे हर क्षेत्र में लहरा रहे है परचम, दिल्ली विश्वविद्यालय में नैंसी का चयन

चौपारण क्षेत्र ऐसे प्रगति पर नही है जहाँ की बेटी भारत के सबसे बड़े...
WhatsApp Group Join Now
चौपारण : ब्रिलियंट कोचिंग क्लासेस बसरिया के बच्चे हर क्षेत्र में लहरा रहे है परचम, दिल्ली विश्वविद्यालय में नैंसी का चयन
फोटो : नैंसी सिंह

हजारीबाग चौपारण : चौपारण क्षेत्र ऐसे प्रगति पर नही है जहाँ की बेटी भारत के सबसे बड़े विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय में अपना नामांकन कर उच्चे सपनो को उड़ान देने में लगी है। जी हाँ चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत ग्राम जगोडीह की बेटी नैंसी सिंह की बात कर रहे है। जिसकी प्रारंभिक पढ़ाई उत्क्रिम उच्च विद्यालय बसरिया से हुई वही इंटर की पढ़ाई बरही कॉलेज से कला विभाग के साथ कि आपको बता दु इंटर में नैंसी ने 431 अंक लाकर कॉलेज में उच्च स्थान पर रही। वही बात करे ब्रिलियंट कोचिंग क्लासेस बसरिया की जिसके संचालक कुलदीप यादव द्वारा बच्चों की इस कदर उच्च विचार दिया जाता है। जिससे प्रभावित होकर बच्चे आज हर एक क्षेत्र में अवल है। पूर्व साल में शेखर पासवान, अमन रविदास ने रांची रिम्स में नामांकन ले अपनी मंजिल को उच्ची उड़ान दे रहे है। वही कुछ सालों पूर्व दीपक शर्मा ने CRPF में चयनित होकर देश सेवा कर रहे है। ऐसे कई उदाहरण है जो कोचिंग के विद्यार्थियों ने समाज को दिया। ज्ञात हो कि नैंसी एक गरीब परिवार से आती है जिसके पिता का सहयोग नही मिलने पर उसकी माँ दिन रात मजदूरी करके अपनी बेटी को दिल्ली तक का सफर दिखाया है। नैंसी का सपना है कि वह प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर समाज देश को सेवा प्रदत्त करे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment