ऐप पर पढ़ें

गिद्धौर : उप विकास आयुक्त ने किया आम बागवानी का निरीक्षण,दिये कई निर्देश

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को प्रखंड के इचाक गांव में आम बागवानी...
WhatsApp Group Join Now
गिद्धौर : उप विकास आयुक्त ने किया आम बागवानी का निरीक्षण,दिये कई निर्देश
गिद्धौर (चतरा) : उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को प्रखंड के इचाक गांव में आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया।इस क्रम में योजना की बारीकी से जांच किया।बताया गया कि एरिया ऑफिसर ऐप के तहत उप विकास आयुक्त ने योजना निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने दो योजनाओं का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों को योजना में पाए गए त्रुटि को सुधार करने का निर्देश दिया।जबकि आम बागवानी योजना में खरपतवार को हटाने का भी निर्देश दिया।

मौके पर बीडीओ संजीत कुमार सिंह बीपीओ रामकुमार सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता सच्चिन दत्त शर्मा,रोजगार सेवक निर्मल दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment