ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पूर्वी के विधायक...
WhatsApp Group Join Now
जमशेदपुर : झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से बिष्टुपुर स्थित आवास पर मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में गठित अल्पसंख्यक आयोग में बांग्लाभाषी प्रतिनिधि को उपेक्षित रखने की जानकारी भी दी। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूर्व में बंगभाषी समुदाय को भाषाई अप्लसंख्यक के आधार पर स्थान मिलता रहा है। इस संबंध में उन्होंने विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपते हुए इस संबंध में आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध भी किया, जिसपर विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में मुख्य सचिव से बात कर हर संभव प्रयास करेंगे। ताकि बंगभाषी समुदाय को अल्प संख्यक आयोग में स्थान मिल सके।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, भागवत मुखर्जी, प्रणव बरात, प्रेम रंजन घोष, संजय चक्रवर्ती, सुभाष सिंह राय, देवाशीष चक्रवर्ती, बिशा कुंभकार, राजु लोहरा, विश्वजीत चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment