|
बाबा पीयूष पाण्डेय/हज़ारीबाग
हज़ारीबाग : शहर के दून सेंट्रल स्कूल में बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।गुरु ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरु देवो महेश्वरा,गुरु साक्षात परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः इस श्लोक के भावार्थ को समझाते हुए दून सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सतीश चंद्रा ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक एवम शिष्य के बीच के अनमोल रिश्ते के बारे में बताया।उन्होंने सर्वप्रथम डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।फिर इनके जीवनी एवम संघर्षों के बारे में विद्यार्थियों को बताया।उसके बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।प्राचार्य सतीश चंद्रा ने कहा कि छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति हमेशा आदर व्यक्त करना चाहिए।उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्र जीवन में वह व्यक्ति होता है,जो उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ बहुत सी अन्य महत्वपूर्ण चीजों को सिखाता है।एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक मायने रखता है।वह उनके जीवन में विकास की प्रारम्भिक अवस्था से हमारे परिपक्व होने तक बहुत अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।आगे की कड़ी में उन्होंने विद्यालय के शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के साथ अपने संबंधों में,शिक्षक को मित्रवत और सम्मानजनक होना चाहिए।शिक्षकों का समृद्ध ज्ञान और सौहार्दपूर्ण व्यक्तित्व सामंजस्यपूर्ण संबंधों का आधार है।शिक्षक छात्रों के मित्र,दार्शनिक और मार्गदर्शक होते हैं।कक्षा का वातावरण छात्रों को सीखने में सुविधा प्रदान कर सकता है।इस मौके पर दून सेंट्रल स्कूल के निर्देशक,शिक्षक पंचानंद कुमार,ब्रजेश राय,वीरेंद्र मिश्रा,त्रिभुवन यादव,आशीष कुमार,बबलू कुमार,शंकर कुमार,सीमा कुमारी,पूजा,नगमा,नंदिनी,संध्या आदि उपस्थित रहे।