हजारीबाग : शहर पुरी भक्ति भाव के रस में डूबा हुआ है, हर तरफ धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी बीच शहर के मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर परिसर में भादो महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव 13,14 एवं 15 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 सितंबर को मंदिर परिसर में संध्या 4 बजे से भव्य मेहंदी उत्सव कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है वही 14 सितंबर गुरुवार को मंदिर परिसर में सुबह 9:30 बजे से भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया है जिसमें कई महिलाओं के द्वारा राणी सती दादी की मंगल पाठ की जाएगी। मंगल पाठ में मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुशील बजोरिया एवं विनीत बजोरिया अपने भजनों से दादी भक्तों को झुमाएंगे। वही 15 सितंबर दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती, प्रातः6:00 बजे पाटा पूजन वही संध्या 6:00 बजे भजन कीर्तन एवं 6:30 बजे महा आरती के उपरांत तीन दिवसीय भादो महोत्सव संपन्न होगा। महोत्सव के दौरान सवामणि प्रसाद का भोग लगाया जाएगा, वही मंदिर परिसर को आसनसोल एवं झरिया के कलाकारों के द्वारा रंग-बिरंगे शीशे से सजाया जाएगा जो देखने में एक अद्भुत और आकर्षक लगेगा।
मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। वहीं महिलाएं कार्यक्रम को लेकर अति उत्साहित नज़र आ रही है।