देवघर : मधुपुर विधानसभा कार्यकारिणी बैठक संपन्नदेवघर :मधुपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक मधुपुर प्रखंड के ग्राम चकबागजोरा में आयोजित किया गया ,यह कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह मधुपुर विधानसभा प्रभारी अनुराग आनंद ,विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया lइस कार्यक्रम में मुख्य रुप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह देवघर प्रभारी बिनोद क्षत्रीय उपस्थित थे ।बैठक में भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने एवं संगठन के विस्तार के लिए युवा कांग्रेस ने "यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो" अभियान चलाने का संकल्प लिया साथ ही आज देश की जनता, गिरती अर्थव्यवस्था,बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी जैसी समस्याओं से परेशान है एवं "भारत जोड़ो युवा जोड़ो" अभियान के तहत कार्यकारिणी बैठक में इन तमाम मुद्दों पर चिंतन हुआ एवं आगे की रणनीति तय की गई।
इस कार्यक्रम में ,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश सिंह , प्रखंड उपाध्यक्ष विकास दास, युवा कांग्रेस नेता पुणे सिंह,छोटन दास, त्रिपुरी राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालदेव दास, कलावती देवी , युवा कांग्रेस नेत्री सरिता देवी, श्याम सुंदर दास, रावण दास,अविनाश देव ,राजीव कुमार ,एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे.