ऐप पर पढ़ें

देवघर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में ट्रेड यूनियन की बैठक

कोल इंडिया द्वारा 11 वां बेतन समझौता के बाद वर्ष 2021 से दिए एरियर भुगतान...
WhatsApp Group Join Now
देवघर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में ट्रेड यूनियन की बैठक

देवघर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में ट्रेड यूनियन की बैठक
देवघर : कोल इंडिया द्वारा 11 वां बेतन समझौता के बाद वर्ष 2021 से दिए एरियर भुगतान विवाद एवं न्यायालय के द्वारा समझौता रद्द करने को लेकर पूरे देश में कोयला कर्मचारियों द्वारा 6, 7, एवं 8 अक्टूबर को कोयला सेक्टरों में सम्पूर्ण बंद (प्रोडक्शन और डिस्पैच) को लेकर ईसीएल एस पी माइंस एरिया में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा संयोजक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के नेतृत्व में ट्रेड यूनियन अधिकारियों द्वारा एक बैठक चितरा अतिथि शाला में किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि 6 से 8 अक्टूबर तक चितरा कोलियरी में सम्पूर्ण बंद रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि बेतन समझौता 2021 से बाकी था। कोल इंडिया प्रबंधन और सेंट्रल ट्रेड यूनियन के बीच वार्ता के बाद 11 वां बेतन समझौता फाइनल हुआ था। लेकिन अधिकारियों के आपत्ति के बाद कोयला मंत्रालय द्वारा इसे त्रुटिपूर्ण बताया जाने लगा। अधिकारियों ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया और हाईकोर्ट ने इस समझौता को रद्द कर दिया। इधर 12 हजार करोड़ एरियर और नया बेतनमान से भुगतान भी कर्मचारियों का हो गया जिसे वापस करने का दवाब बनाया जा रहा है। इसी फरमान के विरोध में बंदी का आह्वान किया गया है। वर्तमान सरकार श्रमिकों के हक को मारना चाहता है। मौके पर युनियन के रामदेव सिंह, पशुपति कोल, कृष्ण सिंह, राजेश राय, नवल राय, सुबोध महतो, अरुण महतो, होपन, अरुण पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment