ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की मनाई गई 154वीं जयंती

प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत...
WhatsApp Group Join Now
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की मनाई गई 154वीं जयंती
गिद्धौर(चतरा) : प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 154वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान प्रखंड के बारियातू पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया डेगन गंझु के नेतृत्व में जयंती मनाया गया।मौके पर उपस्थित मुखिया डेगन गंझु, रोजगरसेवक निर्मल दांगी सहित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा शुमन व पुष्प अर्पित किया गया।

इस दौरान मुखिया ने गांधी जी के जीवनी पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा के गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस साल गांधी जी की 154वीं जयंती मनाई गई।उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए काफी अहम लड़ाई लड़े थे।उन्होंने स्वदेशी और चरखे का प्रचार किया, हरिजन उद्धार के लिए आंदोलन चलाया, सालों साल जेल में बिताए, कई सत्याग्रह किए, भारत छोड़ो आंदोलन चलाया और अंग्रेजों के लिए असंभव कर दिया। ताकि वे भारत को अपने अधीन कर सकें। लोग उन्हें आदर के साथ बापू कहते हैं। भारत सरकार ने आज के दिन को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया है। महात्मा गांधी की ताकत सत्य और अहिंसा के सिद्धांत थे।वहीं द्वारी पंचायत के मुखिया जगदीश यादव,मझगांवां मुखिया सरिता देवी,पहरा मुखिया बेबी देवी,बारिसाखी मुखिया सुमिरा कुमारी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा शुमन व पुष्प अर्पित किया गया तथा विकास से संबंधित कई विषयों पर चर्चा किया गया।

गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा बाल विवाह के रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर तिलेसर यादव, मोहम्मद शमीम अंसारी,मुनेश्वर यादव, मनोज यादव, भोला यादव, रामअवतार यादव, प्रकाश यादव,आमिर सोहेल, अब्दुल कलाम,विकास कुमार यादव, नारायण यादव,बैजनाथ यादव, सुरेंद्र दांगी,उपेंद्र गंझू, अर्जुन सिंह भोगता, मुखलाल भोगता सहित जलसहिया व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment