ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग : चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार उमड़ेगा भारी जनसैलाब, बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

चौपारण में 08 अक्टूबर को बदलाव संकल्प सभा का आयोजन होगा। ब्लॉक मैदान में सुबह...
WhatsApp Group Join Now
हजारीबाग : चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार उमड़ेगा भारी जनसैलाब, बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर
परिवर्तन की बेला है,संघर्ष का सफर है लिखेंगे बदलाव का इतिहास : संजय मेहता
पूरे क्षेत्र की जनता का मिल रहा साथ : भुनेश्वर यादव

हजारीबाग : चौपारण में 08 अक्टूबर को बदलाव संकल्प सभा का आयोजन होगा। ब्लॉक मैदान में सुबह 10 बजे से सभा शुरू होगी। यह सभा बरही विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सभा होगी। इसमें 50 हज़ार की संख्या में लोग जुटेंगे। छात्र, नौजवान, बड़े, बुजुर्ग बड़ी भारी संख्या में शामिल होंगे। यह सभा स्थानीय नेतृत्व कौशल को कैसे निखारा जैसे इसी बिंदु पर केंद्रित होगी। साथ ही झारखंड की स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पुनर्वास नीति, झारखंड की नौकरी में स्थानीयता को प्राथमिकता आदि मसलों पर वक्ता अपनी राय रखेंगे।

भारी संख्या में हों शामिल : जयराम महतो

जयराम महतो ने कहा कि चौपारण की सभा ऐतिहासिक होगी। आप सभी भारी संख्या में जुटें। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से लेकर महाराष्ट्र की धरती तक प्रवासी मजदूरों, गरीबों, किसानों का अपार साथ मिला है। यह आंदोलन जन - जन का आंदोलन है। हर एक झारखंडी मिलकर चौपारण सभा को सफल बनाएं। हजारीबाग : चौपारण में 30 सालों के इतिहास में पहली बार उमड़ेगा भारी जनसैलाब, बदलाव संकल्प सभा की तैयारी जोरों पर

संघर्ष की बुनियाद पर लिखेंगे बदलाव की इबारत : संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा कि यह बदलाव की इबारत लिखने की बेला है। हम सब मिलकर नींव को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बदलाव की इबारत लिखने के लिए यह सभा की जा रही है। बरही विधानसभा समेत हज़ारीबाग लोकसभा में माटी का नेतृत्व तैयार करेंगे। आज अगर झारखंडी जनमानस नहीं जागा तो आनेवाले वक्त में हमारे नौकरी, नेतृत्व, जमीनों को पूरी तरह लूट लिया जाएगा।

बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कमर कस लिया है : भुनेश्वर यादव

भुनेश्वर यादव ने कहा कि बरही विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कमर कस लिया है। अब यहाँ बदलाव का इतिहास लिखा जाएगा। तीन दशकों में यहाँ नेतृत्व का कौशल नहीं पनप पाया। हम सब मिलकर माटी से अपना नेतृत्वकर्ता तैयार करेंगे।

ये लोग होंगे शामिल

मोतीलाल महतो, फरजान खान, देवेंद्र महतो, दिनेश साहू, उदय मेहता, सृजन हायबरु, राकेश मेहता, विकास महतो, राजदेश रतन, मिथिलेश दांगी, प्रेम नायक, महेंद्र प्रसाद, संजय महतो, डॉ. राजेश मेहता, सुधीर कुमार राम, श्री राज मेहता, राजेन्द्र राणा, अजय राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल होंगे।

लगातार हो रही नुक्कड़ सभाएं और बैठक

पिछले एक माह से सभा की तैयारी चल रही है। लगातार अलग - अलग इलाकों में बैठक और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही है। बरही, चौपारण, पदमा, चंदवारा में लगातार बैठक की जा रही है। इस दौरान अब तक 33 बैठक और 12 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा चुकी है। इस बाबत चंदवारा में बैठक कर भी रणनीति तैयार की गयी।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment