देवघर : भाजपा मंडल की बैठक में बूथवार हुई समीक्षा, संपर्क और संवाद लगातार रहने की बात कही
देवघर : भारतीय जनता पार्टी घोरमारा मंडल की एक समीक्षात्मक बैठक मंडल प्रभारी भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह की उपस्थिति व मंडल महामंत्री विभूति ठाकुर के अध्यक्षता में चौपामोड़ में हुई। मंडल प्रभारी दिलीप सिंह ने मंडल का वृत लेते हुए मंडल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और अब तक पिछले कार्य समिति में तय कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही भाजपा को मजबूत करने के लिए एक दूसरे के साथ संपर्क और संवाद लगातार करते रहने की बात कही। और कार्यकर्ताओं को एक साथ मिल जुलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि मंडल के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के साथ हर बूथ हर गांव तक पहुंचने रणनीति बनाकर काम करें। कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर से काम करने की आवश्कता है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा मंडल, महामंत्री विभूति कुमार ठाकुर ,
बैद्यनाथ ठाकुर,
हरिशंकर कुमार दास, जीतन यादव नकुल ताँती, मनोज मंडल बुधन सिंह, मिथलेश ठाकुर चंद्रशेखर भंडारी , बासुदेव भंडारी चंद्रकिशोर यादव ,संजय भंडारी भोला यादव, प्रेमचन्द राय, रामेश्वर महतो ,भुनेश्वर,राजेंद्र महतो आदि मौजूद थे।