ऐप पर पढ़ें

देवघर : झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप के मुकाबले का दिखाया गया लाइव प्रसारण

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार आज दिनांक...
WhatsApp Group Join Now
देवघर : झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप के मुकाबले का दिखाया गया लाइव प्रसारण
देवघर : झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप के मुकाबले का दिखाया गया लाइव प्रसारण
देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.10.2023 को जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एलईडी वाहन के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में झारखंड एशियन महिला हाॅकी चैंपियनशिप के मुकाबले का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

इसके अलावा आज सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में जापान बनाम थाईलैंड और कोरिया बनाम मलेसिया मैच का लाइव प्रसारण खिलाड़ियों को दिखाया गया। इस दौरान मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें सीज़न के सभी मैच का लाइव प्रसारण सूचना जनसंपर्क कार्यालय द्वारा संचालित एलईडी वाहन के माध्यम से दिखाया जा रहा है। साथ ही आज इंडिया बनाम चाइना के मैच का लाइव प्रसारण रात्रि में 08:15 मिनट से दिखाया जाएगा।


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment