मनिका(लातेहार) : प्रखंड के नामुदाग पंचायत सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इसके बाद मुखिया दिनेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पंचायत सचिवालय में स्वच्छता को व्यवहारिक जीवन का हिस्सा बनाकर लगातार अपने घर से लेकर आसपास के स्थान व कार्यस्थल को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया गया।
मौके पर मुखिया दिनेश कुमार सिंह,पंचायत सेवक विकाश कुमार, आवास मित्र सतीश कुमार यादव, संतोष यादव ,नागेंद्र यादव, बालकेश यादव, हसीब आलम, राजदेव राम, ब्रजेश सिंह, राजकमल सिंह, बिरन सिंह, मेनाजुल आलम, नन्दन कुमार यादव, बसंत भुईयां, सुनील कुमार यादव, प्रदीप यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।