चौपारण(हजारीबाग) : प्रखंड के दैहर पंचायत पंचायत सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां के द्वारा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के गणमान्य उपस्थित थे।
वक्ताओं ने इस कार्यक्रम में गांधी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी नागेंद्र कुमार ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के धरोहर हैं। महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए अहिंसात्मक आंदोलन कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। आज हम सभी उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करने का शपथ लेते हैं। इस अवसर पर सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।