जमशेदपुर : जिला कांग्रेस सेवादल महिला विंग पूर्वी सिंहभूम के मुख्य संगठक श्रीमती रीता शर्मा के आह्वान पर पोटका प्रखण्ड के हल्दीपोखर में सेवादल कांग्रेस का एक संगठनात्मक सशक्तिकरण बैठक का आयोजन शबाना परवीन के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रीता शर्मा (मुख्य संगठक) एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष फरहत बेगम सेवादल महिला विंग तथा आमंत्रित अतिथि सुरज मुण्डा उपाध्यक्ष मनरेगा विभाग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि सफी अहमद खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठन लालजी देसाई एवं झारखण्ड प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन जी के निर्देशानुसार जिले के सभी 18 प्रखण्ड कांग्रेस सेवादल महिला विंग का गठन नये सिरे से किया जाएगा।
प्रखण्ड स्तर पर मुख्य संगठक उपाध्यक्ष-2, कोषाध्यक्ष-1, महामंत्री - 2, सचिव- 5, प्रवक्ता-1, कार्यालय प्रभारी-1, कार्यकारिणी सदस्य-11 का गठन की जाएगी।
उपरोक्त पद पर कांग्रेस विचार धारा के सदस्य अपना योगदान देने के लिए पात्र होंगे। जो भी इच्छुक सदस्य है, वे अपना आवेदन या बायोडेटा जिला कांग्रेस कार्यालय या सेवादल के पदाधिकारी से सम्पर्क कर दें सकते है।
मुख्य संगठक सेवादल महिला विंग रीता शर्मा ने कहा कि पोटका प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस के अन्तर्गत सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सभी नये सदस्यों का स्वागत है। मैं सभी सदस्यों को पोटका प्रखण्ड के अन्तर्गत आने वाले 34 पंचायतों में जल्द से जल्द सेवादल कांग्रेस का कमिटी का गठन करने का आग्रह करती हूँ। पंचायत स्तर पर गठित कमिटी के माध्यम से ही कांग्रेस पार्टी का पक्ष आम जनता के बीच रखना है। सभी सेवादल का सदस्य यह भली भांति समझ लें कि राहुल गाँधी जी बहुत मजबूती से देश का नेतृत्व करने आ रहे। किसी भी सदस्य को अब आराम नही करना है। दिन रात मेहनत अपने पंचायत स्तर पर करें, सभी को जिम्मेदारी और पद प्रदान कर सम्मान प्रदान किया जाएगा। पहली बार सेवादल कांग्रेस बुथ स्तर पर जन-सम्पर्क अभियान कार्यक्रम चलाएगी। पर्चा वितरण करने का कार्य भी सेवादल कांग्रेस करेगी। इस महान संगठनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए 34 पंचायत के नये कार्यकर्त्ताओं से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें। पंचायत स्तर पर मुख्य संगठक 1, उपाध्यक्ष-1, कोषाध्यक्ष-1, महामंत्री - 1, सचिव- 2, प्रवक्ता-1, कार्यालय प्रभारी-1, कार्यकारिणी सदस्य-5 का गठन करना है।
सेवादल कांग्रेस में मुख्य रूप से सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में पोटका प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस कमिटी के तहत महिला विंग में
1) शबाना परवीन, 2) सायरा खातुन, 3) नुरी सुल्ताना, 4) जामिया खातुन, 5) वायरा खातुन, 6) जुही परवीन, 7) रूबी नाज परवीन, 8) रूक्कैया खातुन, 9) समीरून निशा, 10) साजिया खातुन, 11) फरजाना परवीनसेवादल कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों में
1) मोहम्मद फैसल, 2) खालिद हुसैन, 3) रिजवान खान, 4) आबिद खान, 5) मो नईम अख्तर, 6) वसीम हैदर, 7) मोहम्मद सिद्दीक, 8) मोहम्मद असलम, 9) मोहम्मद आजाद, 10) मोहम्मद मोज्जमील अंसारी, 11) मोहम्मद रहीम, 12) युसुफ अली, 13) अरमान अंसारी, 14) मो फरदीन मुख्य रूप से रहे।सभी नये सदस्यों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने गाँधी टोपी पहनाकर सेवादल कांग्रेस में विधिवत रूप से शामिल कराया गया सदस्यता रशीद प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत फुल माला पहनाकर सेवादल के सदस्यों ने किया। जिला मुख्य संगठक सेवादल कांग्रेस महिला विंग ने कहा कि शबाना परवीन को पोटका प्रखण्ड सेवादल कांग्रेस महिला विंग का मुख्य संगठक के पद पर नियुक्त करने हेतू प्रस्ताव को प्रदेश सेवादल मुख्य संगठक को जल्द ही प्रेषित की जाएगी।