मानगो (जमशेदपुर) : पूर्वी सिंहभूम सेवादल कांग्रेस महिला विंग के मुख्य संगठक रीता शर्मा के नेतृत्व में गाँधी मैदान मानगो में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सेवादल फरहत बेगम, मिश्रा एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।
सेवादल मुख्य संगठन महिला विंग रीता शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भारत के आजादी में हजारों-हजार नेताओं ने लड़ाई लड़ी परन्तु महात्मा गाँधी जी के सत्य अहिंसा के लड़ाई ने अंग्रेजों को भागने में सभी भारतवासियों के सहयोग से सफलता प्राप्त किया।
आज के ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ था, जिन्होने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। उन्हें भी श्रद्धांजली अर्पित कर रही हूँ।