गिरिडीह : तिसरी में आदिवासी संथाल समाज सुसर बैसी के तहत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समाज के अध्यक्ष बजरंगी मुर्मू के नेतृत्व में बिरसा मुंडा के तस्वीर पर दर्जनों समाज के लोगो ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। उनके जीवनी पर चर्चा की गई। चांद किशोर मुर्मू ने कहा की झारखंड में देश के प्रधान मंत्री मोदी जी की आगमन का तहे दिल से स्वागत आदिवासी समाज के और से की। इन्होंने आदिवासी जाति की पहचान सरना कोड की मांग पर स्वीकृति करने का अपील की। देश में आदिवासी जाति अठारह करोड़ से भी अधिक है इसके बाद भी अपना कोई पहचान नही है। मोदीजी के झारखंड आगमन पर आदिवासी जाति के लोग इस ओर पहल करने हेतु आशा लगाए हुए है। मौके पर समाज के केंद्रीय सचिव अरविंद मुर्मू, अविनाश मुर्मू, बजरंगी मुर्मू, मीडिया प्रभारी किशोर हाँसदा, संरक्षक गंगाराम टुडू, मांझी हड़ाम तालों हेम्ब्रोम, बीससुत्री उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी, महिला अध्यक्ष स्नेहलता मुर्मू, कोषाध्यक्ष बसंती हेम्ब्रोम, सुरेश मरांडी, दुर्गा टुडू, सुंदर हेम्ब्रोम, रिंकी सोरेन, रघु मुर्मू, अविनाष मरांडी इत्यादि कई दर्जनो लोग उपस्थित हुए।