ऐप पर पढ़ें

छतरपुर : एम. कोचिंग सेंटर में मनाया गया संविधान दिवस

Palamu : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही में संचालित एम.कोचिंग सेंटर में धूमधाम...
WhatsApp Group Join Now
छतरपुर : एम. कोचिंग सेंटर में मनाया गया संविधान दिवस
छतरपुर(पलामू) : छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही में संचालित एम.कोचिंग सेंटर में धूमधाम से भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।जिसमें सर्वप्रथम सभी शिक्षक एवं विधार्थी ने डॉ.भीम राव अम्बेडकर के फोटो के उपर माल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को शुरुआत किया गया।साथ ही संविधान महत्व पर प्रकाश डाला गया। कोचिंग के कार्यवाहक मनोहर यादव की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डॉ.भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कोचिंग के निदेशक मनोहर यादव ने कहा कि 26 नवम्बर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ।और उसे अपनाया गया।इसी दिन की याद में हर साल 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। साथ में ये भी बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित एवं व्यापक संविधान है। हमारा संविधान एक वैज्ञानिक संहिता एवं राष्ट्रीय धरोहर है।उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पर अपना विचार देते हुए कहा कि यह संविधान की आत्मा एवं सार है। शिक्षक शिवनाथ कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह जितना कठोर है उतना ही लचीला भी है। देश की प्रगति में भारतीय संविधान की भूमिका सराहनीय है। शिक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संविधान अपनी विशेषताओं खासकर धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों के कारण विश्व के कुछ सबसे अच्छे संविधान में से एक है। इसमें आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकता है।मौके पर शिक्षक मनोहर यादव, शिवनाथ कुमार यादव, अजय कुमार यादव एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रियंका कुमारी, सरस्वती कुमारी, रिंकू कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी, सरस्वती कुमारी, ममता कुमारी, खुशबु कुमारी ,राधा कुमारी, अंशु कुमारी, आदर्श कुमार, मनीष कुमार,अभिजित कुमार, सुभाष कुमार, चंदन कुमार, हिमांशु कुमार, सुमित कुमार, शत्रुधन कुमार, अभिषेक कुमार, प्रभुनाथ कुमार यादव, कुंदन कुमार,कुंज बिहारी कुमार यादव सहित अन्य बच्चे उपस्थित थे।

छतरपुर : एम. कोचिंग सेंटर में मनाया गया संविधान दिवस छतरपुर : एम. कोचिंग सेंटर में मनाया गया संविधान दिवस


हमारे Whats App न्यूज ग्रुप से जुड़ें, आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Post a Comment