देवघर : किसानो ने माना पायोनियर 27P37 धान में है दम, किया हर मैदान फ़तेह
देवघर : अग्रणी बीज कंपनी पायोनियर सीड्स द्वारा गौरीपुर गाँव मे किसानों को पायोनियर 27P37 की खड़ी फसल को दिखाकर धान के गुण और विशेषतााओं के बारे में जानकारी दी गई ! कंपनी के टेरेटरी मैनेजर मनीष पाण्डेय ने किसानों को बताया कि पायोनियर 27P37 धान दो नंबर जमीन के लिए बेहतर उपज देने वाली हाइब्रिड प्रजाति है जिसकी लंबी गुच्छेदार और वजनदार बड़ी बालियां होती है जिससे किसानों को प्रति एकड़ 3-4 क्विंटल उपज अन्य धान की अपेक्षा अधिक होती है। इस गोष्ठी में धान की 10 बालियों की प्रतियोगिता भी की गई जिसमे नरेश मंडल का 27P37 धान 10 बालियों में 88 ग्राम आया वहीं अन्य हाइब्रिड धान राजेंद्र मंडल का 64 ग्राम आया। विजेता किसान नरेश मंडल को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि रामप्रकाश मंडल ने धान और सब्जी के फसलों मे लगने वाली बीमारियों और उसके निदान के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। मौके पर गांव के किसान सिकंदर यादव, सौरव यादव, राजेंद्र मंडल, देबू मंडल, दयालु मंडल, उमेश यादव, प्रमोद यादव, निरु देवी आदि उपस्थित थे।