हजारीबाग : शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान को स्थापित करते हुए पिछले दो वर्षों से हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है।
इसी के नियमित 16 नवंबर को बड़ा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के समीप छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ व्रतियों को एक सूप, एक नारियल, सिंदूर, रोड़ी, कपूर, जाफर, काफर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छुहारा, मखाना, घी, रुई बत्ती, धूपबत्ती एवं सुपारी, आरत पत्ता प्रदान किया जाएगा। सभी सामान 11 रु के सहयोग राशि में प्रदान किया जाएगा। जिसकी बुकिंग 13 नवंबर से 15 नवंबर संध्या 6 बजे तक किया जायेगा। बुकिंग स्थल बड़ा बाजार पंजाब नेशनल बैंक के सामने निर्धारित किया गया है। वही 16 तारीख को कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष लखन खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विकास तिवारी,सनी देव, जय प्रकाश खण्डेलवाल, गुंजन मद्धेशिया सहित कई लोग शामिल है।
इस कार्यक्रम को लेकर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि छठ मैया के असीम कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद छठ व्रतियों तक हमारी सेवा पहुंचे।
वही अध्यक्ष लखन खंडेलवाल ने बताया कि सेवा के माध्यम से सहयोग राशि महज 11 रु शगुन के तौर पर लिया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं को सूप, नारियल सहित पूजा सामग्री प्रदान की जाएगी।